Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने एनएच में बने गड्ढे में रोपे पौधे एनएच के खिलाफ प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 1, 2026

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने एनएच में बने गड्ढे में रोपे पौधे एनएच के खिलाफ प्रदर्शन।

राष्ट्रीय राजमार्ग में अधूरे पड़े कलमठ व जानलेवा गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत।

अनोखे अंदाज में जताया विरोध पौध रोपण कर की एनएच में बने गड्ढों के भरान व कलमठ के जल्द निर्माण की मांग।

लोहाघाट चंपावत घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के तल्ला चांदमारी स्थित आरामशीन के पास बन रहे कलमठ के पास सड़क में बने जानलेवा गड्ढे से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मामले का एनएच के अधिकारियों के द्वारा गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है गड्ढे में पानी भरा हुआ। आज बुधवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में एनएच में बने गड्ढे व अधूरे कलमठ के पास जाकर गहरी नाराजगी जताते हुए एएच विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द गड्ढे का भरान व कलमठ निर्माण की मांग की। इस दौरान आक्रोशित समिति सदस्यों ने सड़क में बने गड्ढे में पौधों रोपण कर अपना आक्रोश जताया। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सदस्यो ने कहा एनएच के द्वारा सड़क में चार जगह कलमठ का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि 2 महीने बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है जो टनकपुर से चीन सीमा तक जाता है और सैकड़ो वाहन व हजारों यात्री रोज यहां से गुजरते है।पर एनएच के अधिकारी निर्माण कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे है।अधूरे निर्माण कार्य से हर वक्त दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। गोरखा ने कहा चंपावत से घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के तल्ला चांदमारी स्थिति आरा मशीन से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग में अधूरे छोड़ें कलमठ के सामने ही एक बड़ा जानलेवा गड्ढा बन चुका है जिसमें पानी भरा हुआ है ।

पर एनएच के अधिकारियों को यह दुर्घटनाओं को दावत देता गड्ढा नज़र नहीं आ रहा है ।कहा इस स्थान मे कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है ।उन्होंने कहा अगर इस गढ़े में कोई भी दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कहा अपना आक्रोश जताने के लिए आज इस गड्ढे में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा पौध रोपण किया गया। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा अगर जल्द अधूरे पड़े कलमटों का निर्माण नहीं किया गया तो विकास संघर्ष समिति विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को कछुए की गति से कार्य करने की कार्य प्रणाली में सुधार लाने तथा आंखें खुली रखने की चेतावनी दी है। कहा सरकार करोड़ों रुपए सड़क सुधार के लिए देती पर अधिकारियों की लपरवाही के चलते खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

प्रदर्शन करने में समिति के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ,रमेश बिष्ट, लोकेश पांडे, अजय गोरखा, पूर्व सभासद राजकिशोर शाह, दीपक शाह, गोपाल कनौजिया, भुवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें