Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रोशाल पटवारी चौकी में महीनों से लटके ताले ग्रामीणों को लोहाघाट की लगानी पड़ रही है दौड़ ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 4, 2025

क्षेत्र में आक्रोश ग्रामीण ने जिलाधिकारी से पटवारी की तैनाती की उठाई मांग।

जर्जर हालत मे चौकी भवन लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत रोसाल क्षेत्र में सरकार ने सीमांत के ग्रामीणों की सुविधा के लिए पटवारी चौकी का निर्माण किया था। पर महीनों से पटवारी चौकी के ताले नहीं खुले है। और ग्रामीणों को पटवारी से संबंधित कार्यों के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूर लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ रही है ।जिस कारण क्षेत्र वासियों में काफी नाराजगी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी, मोहन चंद्र पांडे व ग्रामीणों ने कहा पिछले सात आठ महीनो से रोसाला पटवारी चौकी के ताले तक नहीं खुले है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाते हुए कहा राजस्व उप निरीक्षक ने जब से कार्यभार संभाला है वह पटवारी चौकी में नहीं आई है। बताया पटवारी से संबंधित कार्यों के लिए सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को 30 किलोमीटर दूर लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है। लोहाघाट जाकर भी काम हो इस बात की कोई गारंटी नहीं है ।लोहाघाट आने जाने में ग्रामीणों के 500 से अधिक रुपए खर्च होते हैं तथा पूरे दिन की बर्बादी होती है।ग्रामीणों ने बताया चौकी में रौसाल , सुल्ला, पाशम, कुनारी और डूंगरा लेटी ग्राम सभा आती है । जनप्रतिनिधियो ने जिलाधिकारी चंपावत व एसडीएम लोहाघाट से पटवारी चौकी के ताले खुलवाने तथा राजस्व उप निरीक्षक को चौकी में तैनात रखने की मांग की है ।ग्रामीणों ने कहा आपदा का समय है ऐसे में राजस्व उप निरीक्षक का चौकी में मौजूद रहना काफी अनिवार्य है ग्रामीणों ने कहा सीमांत क्षेत्र की पटवारी चौकियो के हाल बदहाल है। मामले में क्षेत्र की राजस्व उप निरीक्षक अंकिता खाती ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा वह क्षेत्र में लगातार जाती हैं तथा ग्रामीणों के कार्य करती हैंl उन्होंने कहा पटवारी चौकी काफी जर्जर हालत में है जिस कारण वहा कार्यालय का संचालन करना काफी दिक्कत भरा है चौकी में कोई सुविधा तक नहीं है। लेकिन वह क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों का कार्य लगातार करती हैं। कुल मिलाकर चौकी के लगातार बंद रहने से चौकी का भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है।

जरूरी खबरें