Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीलिंग में खुला एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र सीमांत के ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 8, 2025

सीमांत के ग्रामीणों को अब बैंक में नहीं लगानी पड़ेगी लाइन।लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों में हो रही दिक्कतों को देखते हुए एसबीआई पुलहिण्डोला शाखा के द्वारा सीलिंग में ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया ।जिसका शुभारंभ आज रविवार को एसबीआई पुलहिंडोला के शाखा प्रबंधक योगेश वर्मा, ग्राम प्रधान प्रशासक धौनी शिलिंग युगल किशोर धोनी व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक गोस्वामी के द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर पंडित शंकर दत्त पांडे के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की गई। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन मीरा गोस्वामी के द्वारा किया जाएगा। शाखा प्रबंधक योगेश वर्मा ने बताया एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से पंचेश्वर घाटी क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बैंक संबंधी कार्यों के लिए पुल्ला की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी । उन्हें ग्राहक सेवा केंद्र में बैंकिंग की सुविधा दी जाएगी। अपना आधार कार्ड दिखाकर ग्राहक यहां से पैसे का लेनदेन, पासबुक एंट्री जैसे कार्य कर सकते हैं। क्षेत्र के लोगों ने ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए एसबीआई को धन्यवाद दिया कहा एसबीआई के द्वारा सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान किया है ।क्षेत्र के लोगों को अब बैंक में जाकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। शुभारंभ अवसर पर मनोहर गोस्वामी, दयाल नाथ,दीपा गोस्वामी सभासद ,महेश अधिकारी,पप्पू धौनी,रविंदर धौनी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें