Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:लावारिस राजमार्ग के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत कब जागेंगे एनएच के अधिकारी और मंत्री??

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 1, 2025

दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग। बरसों से बदहाल हालत मे।लोहाघाट के मरोड़ाखान से लेकर एमजे होटल तक राष्ट्रीय राजमार्ग को शासन प्रशासन के द्वारा लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है। राजमार्ग के इस हिस्से में जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता देते नजर आ रहे हैं ।जगह-जगह सुरक्षा दीवारें पिछले वर्ष आई आपदा से धराशाई हो गई थी पर अभी तक एनएच के द्वारा उन्हें ठीक तक नहीं किया गया। बरसात का मौसम आ चुका है ।लगता है एनएच के अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।राजमार्ग के गड्ढों को भरा नहीं गया है, सुरक्षा दीवारें बनाई नहीं जा रही है, सड़क किनारे नालियां बंद पड़ी है कई जगह नालियों में अतिक्रमण हो चुका है ,वर्षों से सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया है। जिस कारण बरसात में राजमार्ग नदी में तब्दील हो जाता है।पर एनएच के अधिकारी आंखें मुंदे सोए पड़े हैं कब नींद से जागेंगे यह कहां नहीं जा सकता है। सड़क सकरी होने के चलते हर वक्त दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। लोहाघाट बाईपास निर्माण के चलते इस चार किलोमीटर के हिस्से को बरसों पहले लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। अब बाईपास कब बनेगा कहा नहीं जा सकता है। लेकिन राजमार्ग के इस हिस्से का संज्ञान न तो प्रशासन ले रहा है और ना ही एनएच के अधिकारी ।लोगों ने कहा लावारिस हालत में पड़ा राजमार्ग दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। जबकि यह हिस्सा आल वेदर सड़क में आता है। और सांसद व केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा आल वेदर सड़क को अपनी उपलब्धियो मे गिनाते है ।कई बार केंद्रीय मंत्री राजमार्ग के इस हिस्से में यात्रा कर चुके हैं पर उसके बावजूद उनके द्वारा भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया ना ही एनएच के अधिकारियों को उनके द्वारा बरसों से बदहाल पड़े राजमार्ग के इस हिस्से को सुधारने के लिए निर्देश दिए गए। जिस पर लोगों को काफी हैरानी है। लोगों ने कहा जबकि राजमार्ग के इस हिस्से में ही एनएच का कार्यालय है। लोगों ने केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।

जरूरी खबरें