Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कार को बचाने के प्रयास में सड़क में पलटा कबाड़ से भरा कैंटर तीन लोग मामूली रूप से चोटिल

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

कार को बचाने के प्रयास में सड़क में पलटा कैंटर तीन लोग मामूली रूप से चोटिल

लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में देवराड़ी बैंड के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल बाल बच गया। शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे के आसपास लोहाघाट के कोली ढेक से कबाड़ भरकर खटीमा जा रहा कैंटर संख्या UK0CB 9766 लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास सामने से गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में सड़क में पलट गया। दुर्घटना में कैंटर में सवार तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस व 112 टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली।

जानकारीके मुताबिक कल रात को शाकिर अली निवासी नवाबगंज हाल निवासी लोहाघाट कैंटर में कबाड़ भरकर खटीमा की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई दुर्घटना में चालक रवि, शाकिर अली तथा कंडक्टर मामूली रूप से चोटिल हो गए है।

जरूरी खबरें