रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नाली में बहा देंगे जनता को नहीं देंगे पानी। महीनों से नाली में बह रहा है जेजेएम योजना का जल।
Laxman Singh Bisht
नाली में बहा देंगे जनता को नहीं देंगे पानी। महीनों से नाली में बह रहा है जेजेएम योजना का जल।
संबंधित विभाग के अधिकारी बने मूक दर्शक जनता पेयजल के लिए परेशान।

जनता की जिलाधिकारी से मांग जेजेएम योजना को किया जाए पूरा।

लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र का है मामला। नाली में बहता पानी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर जल हर घर नल योजना का किस प्रकार से दुरुपयोग हो रहा है इसका जीता जागता उदाहरण लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र में देखा जा सकता है। जहां हर घर नल हर घर जल योजना का पानी पिछले सात आठ महीनो से नाली में बहाया जा रहा है पर जनता को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मामले में क्षेत्र की जनता में संबंधित विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी है। क्षेत्र के कैप्टन बी0सी मुरारी, उमेद राम , कैलाश करायत व अन्य ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है और विभाग के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना का पानी इस प्रकार से नालियों में पाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया गर्मियों में उनके द्वारा दूर-दूर से पेयजल ढोया गया कई बार नई पाइप लाइन से ग्रामीण को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग संबंधित विभाग से की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने बताया पिछले सात आठ महीनो से 24 घंटे 2 इंच मोटा पानी नाली और सड़क में बह रहा है जिस कारण सड़क भी इस स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गई है। पर विभागीय अधिकारी पानी की इस तरह बर्बादी पर मूकदर्शक बने बैठे है। जिस कारण क्षेत्र की जनता में गहरा आक्रोश है ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है। लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत से मांग करते हुए कहा हर घर जल योजना को पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को पेयजल उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों ने कहा अगर इस योजना को पूर्ण किया जाता तो बिसंग क्षेत्र के फलिया मुरारी, टाक करायत, उपरतला, भेटा, चाकबुरी, कर्ण करायत की जनता को इससे पेयजल उपलब्ध होता पर इसे नालियों में बहाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया विभागीय अधिकारी के द्वारा योजना को पूर्ण करने का हर बार आश्वासन दिया जाता है पर नहीं किया जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल के दुरुपयोग को रोककर गांव में जगह-जगह स्टैंड पोस्ट लगाकर जनता को पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल्द से जल्द सोलर पंप स्थापित कर क्षेत्र की जनता को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है । ग्रामीणों ने ईसे विभाग के अधिकारियों की ओर लापरवाही बताया है। ग्रामीणों ने कहा विभाग के द्वारा वर्षों पुरानी योजना से नाम मात्र का पेयजल दिया जाता है जो ना काफी है क्षेत्र में पेयजल की कॉपी किल्लत बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज