Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विधायक अधिकारी के प्रयासों से गल्ला गांव का पव तोक व सुई का शिमला तोक सड़क सुविधा से जुड़ा।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

25 साल बाद गांव में पहुंची सड़क। गांव के 40 परिवारों में खुशी का माहौल विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद। आखिर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से 25 साल के बाद बाराकोट ब्लाक के गल्ला गांव का पऊ तोक व सुई गाव का शिमला तोक बाराकोट मुख्य मार्ग से सड़क सुविधा से जुड़ गया है। इस सड़क मार्ग के बनने से गांव के 40 परिवार सड़क से जुड़ गए हैं ।जिस कारण गांव में खुशी का माहौल है ।ग्रामीणों ने कहा उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके गांव में सड़क आएगी।ग्रामीणों ने गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए लोहाघाट विधायक अधिकारी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है । गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोरा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया लंबे समय से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे जिसका लोहाघाट विधायक अधिकारी ने संज्ञान लिया और ग्रामीणों के लिए बाराकोट मुख्य सड़क से दो किलोमीटर लंबी सड़क गांव तक पहुंचाई। जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी उनको धन्यवाद देते हैं। बताया सड़क के अभाव में ग्रामीण मरीजों व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाने को मजबूर थे ।तथा वाहन पकड़ने के लिए भी ग्रामीणों को 2 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पर करनी पड़ती थी ।उन्होंने कहा सड़क पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। धन्यवाद ज्ञापित करने में ग्रामीण प्रयाग सिंह ,रमेश सिंह ,प्रकाश जोशी ,मदन सिंह ,पुष्कर सिंह, मुकुलओली , मंटू ओली,राजेंद्र ओली ,रमेश ओली ,बसंत चतुर्वेदी ,देवकीनंदन चतुर्वेदी, श्याम सिंह, नवल चतुर्वेदी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें