Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पर्यटन सीजन जोरो पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया रिजॉर्ट्स और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण, स्वच्छता के दिए निर्दे

लोहाघाट:गणेश मंदिर झड़पतिया में 20 मई से 27 मई तक होगी श्रीमद् भागवत कथा।

चंपावत:खटोली में भारी ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा बड़ा नुकसान किसान मायूस।

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान भाजपा शासन में बड़े महिला अपराध।

चंपावत:दुष्कर्म प्रकरण में नया मोड़: पत्नी-बेटी बोलीं निर्दोष हैं, भगवान करेगा फैसला

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पर्यटन सीजन जोरो पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया रिजॉर्ट्स और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण, स्वच्छता के दिए निर्दे

Laxman Singh Bisht

Thu, May 7, 2026

पर्यटन सीजन जोरो पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया रिजॉर्ट्स और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण, स्वच्छता के दिए निर्देश

वर्तमान पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन मौसम के दौरान आगंतुकों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोहाघाट क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में विभाग द्वारा क्षेत्र के विभिन्न रिजॉर्ट्स और रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रतिष्ठानों के किचन में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और हाइजीन के मानकों की स्थिति को जांचना रहा, ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो।निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने किचन परिसर का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और पाया कि कुछ स्थानों पर सुधार की आवश्यकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किचन में कार्य करते समय एप्रन और हेड कैप का उपयोग अनिवार्य है और इसका पालन न करने वालों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रक्रिया के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने कुक्ड फूड और पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर के 04 नमूने भी एकत्र किए। इन नमूनों को गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए राजकीय लैब, रुद्रपुर भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्हें बेहतर व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश भी दिए।

कारोबारियों को निर्देशित किया गया है कि वे भोजन बनाने के दौरान अनिवार्य रूप से स्वच्छता मानकों का पालन करें, जिसमें हेड कैप और एप्रन पहनना, किचन में बंद डस्टबिन का प्रयोग करना और मसालों व अन्य सामग्री के लिए ढक्कन युक्त स्टील कंटेनरों का इस्तेमाल करना शामिल है। साथ ही, खाद्य सामग्री के उचित भंडारण के लिए फ्रीजर के तापमान का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है। इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

जरूरी खबरें