रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा
Laxman Singh Bisht
सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा
स्वाला क्षेत्र का किया निरीक्षण,
ऑल वेदर रोड के ट्रीटमेंट कार्यों का लिया जायजा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संवेदनशील स्वाला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे पहाड़ी सुदृढ़ीकरण एवं ट्रीटमेंट कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीमों से कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की।केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में ऑल वेदर रोड परियोजना का शुभारंभ किया गया था, जिससे टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़, धारचूला, गुंजी और लिपुलेख तक आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान स्वाला जैसे डेंजर पॉइंट्स पर भूस्खलन व प्राकृतिक आपदा के कारण यातायात प्रभावित होता था। स्वाला में ऊपरी हिस्से के ट्रीटमेंट के लिए भारत सरकार द्वारा लगभग ₹21.34 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी, जिसके तहत सुरक्षात्मक कार्य लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं, जिससे इस बार बरसात में भी यातायात बाधित नहीं हुआ। उन्होंने बताया टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 32 लोकेशन और चयनित की गई है उस पर 348 करोड रुपए के लागत से प्रोटेक्शन कार्य किए जाने हैं। इसके अलावा बेलखेत से पिथौरागढ़ तक 90 किलोमीटर सड़क में डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य के लिए 89.41करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मंत्री टम्टा ने कहा चंपावत बाईपास का कार्य ₹100 करोड़ का स्वीकृत है जो वर्तमान में गतिमान है। इसके अलावा लोहाघाट बाईपास एवं पिथौरागढ़ बाईपास निर्माण कार्य जिसकी लंबाई कम से 5.59 किलोमीटर एवं 11.80 किलोमीटर की डीपीआर गठन की कार्रवाई वर्तमान में गतिमान है। उन्होंने बताया पीएमजीएसवाई के माध्यम से चंपावत जिले की 357 किलोमीटर सड़कों की टेंडरिंग प्रक्रिया गतिमान है जिसमें सील बरुड़ी सड़क भी स्वीकृत है। जल्द ग्रामीण सड़कों में सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। घाट से उडीयारी बैंड कुल 80 किलोमीटर की लंबाई में मार्ग टू लाइन चौड़ीकरण हेतु डीपीआर गठन की कार्रवाई गतिमान है। जिस पर वर्तमान में डीपीआर कंसल्टेड हेतु निविदा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से आमंत्रित की गई है उन्होंने कहा मोदी सरकार तेजी से सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।