Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बाड़ीगाड़ में गिरने से युवा दंत चिकित्सक की मौत लोगों ने पालिका को बताया जिम्मेदार।

लोहाघाट :जूनियर हाईस्कूल फोर्ती मे भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन उत्सव का समापन

हल्द्वानी : वाइन शॉप में लगी भीषण आग 3 करोड़ की शराब जलकर खाक शॉर्ट सर्किट बनी वजह

चंपावत:जिला समग्र शिक्षा कार्यालय में आयोजित हुई शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 3 जून को जीजीआईसी व हथरंगिया क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाड़ीगाड़ में गिरने से युवा दंत चिकित्सक की मौत लोगों ने पालिका को बताया जिम्मेदार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 3, 2026

बाड़ीगाड़ में गिरने से युवा दंत चिकित्सक की मौत लोगों ने पालिका को बताया जिम्मेदार।

100 मीटर चलने के बाद 108 खराब चादर में बाध कर पहुंचाया गया अस्पताल।

कई बार पालिका से कहने के बाद भी सड़क किनारे ना लगी रेलिंग ना लगी स्ट्रीट लाइट।

लोहाघाट के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में मायावती अस्पताल में कार्यरत युवा दंत चिकित्सक लोकेश जोशी (40) पुत्र स्वर्गीय सदानंद जोशी निवासी पिथौरागढ़ की मौत हो गई। बाड़ीगाड़ क्षेत्रवासियों ने बताया दंत चिकित्सक लोकेश जोशी किराए के भवन में अपनी पत्नी व इकलौती बेटी के साथ रहते थे। कल रात लगभग 9:30 बजे के आसपास स्कूटी से अपने घर पहुंचे उनके द्वारा स्कूटी सड़क में खड़ी की गई इसके बाद वह अपने कमरे की ओर जा रहे थे तभी अचानक सड़क में अंधेरा व रेलिंग ना होने की वजह से लगभग 14 फुट नीचे बह रही बाड़ीगाड़ में जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने बताया जब स्कूटी खड़ी करने के बाद वह कमरे में नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी डोली जोशी बाहर आई तो उन्हें अपने पति लोकेश जोशी बाड़ीगाड़ में गिरे नजर आए। इसके बाद उनके द्वारा पड़ोसियों को सूचना दी गई सूचना मिलते ही समस्त पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे और पानी में डूबे डॉक्टर लोकेश जोशी को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद 108 व 112 को कॉल की गई ।सूचना मिलते ही मौके पर 112 टीम पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया लोकेश जोशी को जब 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा था मात्र 100 मीटर चलने के बाद एंबुलेंस खराब हो गई इसके बाद लोकेश जोशी को चद्दर में बाध कर किसी तरह लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया

। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने कहा इतने बड़े नगर में एक ठीक-ठाक एंबुलेंस तक नहीं है लोगों ने कहा एंबुलेंस में स्ट्रेचर व ऑक्सीजन सिलेंडर तक मौजूद नहीं था ।लोगों ने 108 एंबुलेंस व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई है। आसपास के लोगों ने इस दुखद हादसे व चिकित्सक की मौत के लिए नगर पालिका लोहाघाट को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों ने कहा हम लोग लंबे समय से सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग व स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे कई बार पालिका से कहने के बावजूद आज तक इस क्षेत्र में ना तो रेलिंग लगाई गई है और ना ही स्ट्रीट लाइट। लोगों ने कहा अगर सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट व रेलिंग लगी होती तो युवा चिकित्सक की जान बच सकती थी ।लोगों में पालिका के खिलाफ गहरा आक्रोश है लोगों ने कहा वह सिर्फ टैक्स देने के लिए है पर पालिका के द्वारा उन्हें सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। कहा इस क्षेत्र में पूर्व में भी रेलिंग व स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से हादसे हो चुके है कहा पालिका की लापरवाही की वजह से एक युवा चिकित्सक की मौत हो गई कहा क्षेत्र की सड़क भी जर्जर हालत में बनी हुई है पर कोई सुध नहीं ली जा रही है। कहा पालिका नगर में लाखों रुपए खर्च कर रही पर यहां लोगो की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा रेलिंग व स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगा पा रही है।

लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत व पालिका से इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने चिकित्सक के शव को कब्जे में ले लिया है आज उनके सव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की एक बेटी है। वही इस हादसे से उनकी पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। चिकित्सक लोकेश जोशी पूर्व में लोहाघाट में पीपीडी मोड में चले अस्पताल में कार्य कर चुके हैं ।उसके बाद उनके द्वारा रामलीला मैदान के पास अपना डेंटल क्लीनिक खोला गया था। वर्तमान में वह मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लोगों ने कहा युवा चिकित्सक काफी सरल व सौम्य व्यवहार के थे। युवा चिकित्सक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है लोग उनकी मौत पर दुख जाता रहे हैं।

फिलहाल मामले में पालिका की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रही है कई बार कहने के बावजूद भी पालिका के द्वारा ना तो रेलिंग लगाई गई और ना स्ट्रीट लाइट मामले मे लोहघाट पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी का पक्ष जानना चाहा पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। नाराजगी जताने में मनीष जोशी ,राजू फर्त्याल, मोहित पाठक, उमेश जोशी ,सचिन, करन, जगदीश जोशी, युगल किशोर धोनी,नवीन चिलकोटी, दिनेश पुनेठा, सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें