Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 13, 2026

नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

कल हुए नीट यूजी पेपर लीक मामले में चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में युवाओं में भारी आक्रोश फैल गया। आज बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व एनएसयूआई छात्र संगठन ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में लोहाघाट के वीर कालू सिंह महरा चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूका। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी व एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा केंद्र सरकार की गंभीर लापरवाही के चलते आज देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। पूर्व में हुए पेपर लीक मामले से भी सरकार ने सबक नहीं लिया और अब इस वर्ष भी नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। जिसमें राजस्थान के एक भाजपा नेता का नाम सामने आया है।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने इसे केंद्र सरकार की गंभीर लापरवाही बताते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा सरकार युवाओं को रोजगार देने में तो नाकाम साबित हो रही है पर प्रवेश परीक्षाओं में इस प्रकार से पेपर लीक कर लाखों छात्रों का मनोबल ना तोड़े। उन्होंने कहा पूर्व में भी देश के कई परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं तथा उत्तराखंड में भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक पूर्व में किए जा चुके हैं । कहा नकल माफिया लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है पर उन पर आज तक कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई ।जिसका जीता जागता उदाहरण उत्तराखंड का पेपर माफिया हाकम सिंह है जो जेल से छूट कर पार्टियों में मौज कर रहा है।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग करते हुए कहा इस प्रकार के पेपर लीक मामले में सख्त कानून बनाया जाए तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो। उन्होंने कहा यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई अगर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो सड़कों में उतरने के लिए मजबूर होगी। वहीं एनएसयूआई के छात्र नेता आयुष गोस्वामी ने कहा एबीवीपी अपने को सबसे बड़ा छात्र संगठन बताती है और छात्र हितों की बात करती है। जब इस प्रकार के प्रकरण सामने आते हैं तो एबीवीपी नेताओं के द्वारा चुप्पी साध ली जाती है। उन्होंने पेपर लीक मामले को सरकार की बड़ी नाकामी बताया। पुतला दहन में सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,किशोर माहरा यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष, पवन महरा ,अजय बिष्ट,आयुष गोस्वामी राहुल कुमार,सिखा विश्वकर्मा ,मयक ढेक ,राहुल सामंत लविन गोस्वामी ,कार्तिक सामंत,भुवन बोहरा ,अंकित बिष्ट सौरभ बिष्ट आदि युवा मौजूद रहे।

जरूरी खबरें