Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की अदिति ने पीसीएस में हासिल की 45वीं रैंक बनेगी पुलिस उपाधीक्षक

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 1, 2026

लोहाघाट की अदिति ने पीसीएस में हासिल की 45वीं रैंक बनेगी पुलिस उपाधीक्षक

चम्पावत जिले के लोहाघाट की भूमलाई, हाल‌ निवासी ठाडाढुंगा लोहाघाट की अदिति पुनेठा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में 45वीं रैंक हासिल कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति पुनेठा एलआईसी शाखा प्रबंधक दीपक पुनेठा एवं श्रीमती भावना पुनेठा की सुपुत्री हैं। पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उनका चयन पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुआ है, जो अत्यंत गर्व का विषय है।अदिति की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल में तथा उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से संपन्न हुई। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अदिति की शानदार उपलब्धि पर राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , सतीश चंद्र पांडे सहित तमाम लोगों ने अदिति व उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है कहा आप सदैव क्षेत्र का मान बढाए रखेंगी।

जरूरी खबरें