Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे भारी बारिश के चलते लोहावती उफान पर। कोली ढेक झील के भी खुले गेट।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

जिले की सभी नदियों के उफान पर आने से प्रशासन अलर्ट।

जनता से सुरक्षित स्थानों पर रहने की जिलाधिकारी की अपील।लोहाघाट ।रविवार से चंपावत जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जहां जिले की कई सड़के बंद हो गई है ।तो वही जिले की महाकाली, सरयू नदिया उफान पर आ गई है। तो वही सोमवार को लोहाघाट में लोहावती नदी अपने पूरे उफान में है तथा कोली झील का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है ।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जिले की जनता से सुरक्षित स्थानों में रहने नदियों व गधेरो के किनारे ना जाने की अपील की है। लोहावती के उफान पर आने से नदी में पड़ी हुई गंदगी पूरी तरह साफ हो गई है। लोहावती का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है ।इस मानसूनी सीजन में पहली बार लोहावती अपने रंग में नजर आई ।वहीं कोली झील के जलस्तर पर भी सिंचाई विभाग के द्वारा नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग के अभियंता प्रबुद्ध शर्मा ने बताया सुरक्षा के दृष्टिगत झील के गेट खोल दिए गए हैं। तथा झील में नौकायन पर पर्यटकों कि सुरक्षा को देखते हुए पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जरूरी खबरें