Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: चंपावत:वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 8, 2023
वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन चंपावत जिले में एक बार फिर से वंचित उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियो के चिन्हीकरण की मांग जोर पकड़ते जा रही है बुधवार को चंपावत जिले के वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडे ने  चंपावत जिले के वंचित राज्य आंदोलनकरियो के चिन्हीकरण की मांग को लेकर डीएम चंपावत नवनीत पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा पांडे ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी से मांग करते हुए कहा जैसा कि आपको विदित है उत्तराखंड राज्य आंदोलन में तमाम लोगों ने संघर्ष किया। लेकिन आज तक ऐसे लोग आंदोलनकारी के रुप में चिंहित नही हो पाए जिन्होंने आंदोलन में बढचढ कर भागेदारी की।ऐसे लोगों ने जिलाधिकारी दफ्तर में आपना आवेदन भी किया था। चम्पावत जनपद में भी अभी सैकडों ऐसे आंदोलनकारी है। जिनमें समाज सेवक, विभिन्न संगठनों से जुडे लोग और पत्रकार भी शामिल है। परंतु ऐसे मामले आज भी लंबित है।पांडे ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि जिसने भी जिलाधिकारी दफ्तर में राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण को लेकर आवेदन किया है उन सभी लोगों को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की महती कृपा करेंगे। पांडे ने कहा सरकार के द्वारा चंपावत जिले में सबसे कम राज्य आंदोलनकारी चिन्हित किए गए हैं जबकि चंपावत जिले के सैकड़ो महिलाओं व पुरुषों ने राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करी थी लेकिन सरकार द्वारा उन्हेंआज तक राज्य आंदोलनकारी घोषित नहीं किया गया है जिस कारण वह अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें