रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
Laxman Singh Bisht
मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

देहरादून। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी-रामजी) के अंतर्गत कार्यरत पूर्व मनरेगा कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को बताया कि इसी वर्ष जनवरी में भी इस संबंध में ज्ञापन दिय गया था, जिस पर विभागीय कार्रवाई अभी प्रचलित है। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से संविदा एवं मानदेय के आधार पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका समायोजन और स्थायीकरण नहीं हो सका है। न्यूनतम मानदेय के कारण कर्मचारियों को आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारी संगठन ने मांग की कि वीबीजी-रामजी मिशन के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों के पद सृजित कर उनका राजकीय स्थायीकरण किया जाए। इस पर मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में विभाग को पुनः आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रसाद लेखवार, अनूप नेगी, सुधीर विजलवान, दीपेंद्र रावत, सचिन नौटियाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज