ऋषिकेश से लापता हुई मां व तीन नाबालिग बेटियों को पुलिस ने कोटा (राजस्थान) से सकुशल किया बरामद, बेटियों से मिलने के बाद पिता की हुई मौत
Laxman Singh Bisht
May 28, 2023 04:16 am
11 views
28 May 2023
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक मां और उसकी तीन नाबालिक बेटियों को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के कोटा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस मां और बेटियों को लेकर ऋषिकेश पहुंची तो पिता बेटियों से मिलने कोतवाली आया। बेटियों से मिलने के बाद पिता अचानक तबीयत खराब होने की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस सरकारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही महिला सब इंस्पेक्टर हेमलता ने बताया कि विस्थापित कॉलोनी में रहने वाले राम ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि राम की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। वह घर से बरेली जाने के लिए निकली, लेकिन गलती से वह राजस्थान की ट्रेन में बैठ गई। जिससे राम की पत्नी और उसकी तीन बेटियां राजस्थान के कोटा पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने कोटा पहुंचकर राम की पत्नी और बेटियों को बरामद किया और उनको लेकर ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान राम अपनी बेटियों और पत्नी से मिलने के लिए कोतवाली आया। पत्नी और बेटियों से मिलने के बाद अचानक राम की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस सरकारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक राम टीबी और अन्य कई जानलेवा बीमारियों से पीड़ित था। सब इंस्पेक्टर हेमलता ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत