रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:आईजी कुमाऊ के आदेश के बावजूद पुलिस कप्तानों के द्वारा लंबे समय से नहीं छोड़े गए है स्थानांतरित उप निरीक्षक।
Laxman Singh Bisht
आईजी के आदेश के बावजूद पुलिस कप्तानों के द्वारा लंबे समय से नहीं छोड़े गए है स्थानांतरित उप निरीक्षक।
आईजी कुमाऊं की उप निरीक्षकों को तय समय पर नवीन तैनाती में ड्यूटी ज्वाइन न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी।
स्थानांतरण प्रक्रिया में शिथिलता के लिए पुलिस कप्तान होंगे उत्तरदाई: आईजी कुमाऊं
आईजी कुमार रिद्धिम अग्रवाल के द्वारा ग्रीष्म कालीन स्थानांतरण सत्र के तहत कुमाऊं के जिलों में समय पूरा कर चुके नागरिक पुलिस के कई उप निरीक्षकों के तबादले अन्य जिलों में किए गए हैं। पर आईजी के आदेशों के बावजूद भी कई उप निरीक्षक अपने पुराने जिलों में ही लंबे समय से जमे हुए है। मामले में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने गहरी नाराजगी जताई। आईजी कुमाऊ ने कुमाऊं क्षेत्र के समस्त पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखते हुए निर्देशित किया गया है की ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण सत्र 2021 /22/ 24 एवं 2025 के अंतर्गत जनपदों में निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले संलग्न सूची में अंकित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण आदेश निर्गत किए गए थे। परंतु उपरोक्त आदेशों को निर्गत किए हुए अत्यधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी जनपद प्रभारियो के द्वारा अभी तक कई उप निरीक्षकों को उनके स्थानांतरित जनपद हेतु कार्य मुक्त नहीं किया गया हैं जो अत्यंत खेद जनक है। आईजी कुमाऊ ने अपने आदेश में कहा है उपरोक्त संबंध में अवगत कराना है कि संलग्न सूची में अंकित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस का चार चरणों में उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानांतरित जनपद हेतु कार्य मुक्त किए जाने की तिथि नियत की गई है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की भी शिथिलता के लिए जनपद प्रभारी स्वयं उत्तरदाई होंगे। यदि संबंधित उप निरीक्षक निर्धारित तिथि को रवाना नहीं होता है तो इसे अनुशासन हीनता मानते हुए उसके वेतन रोकने के आदेश पारित किए जाएंगे। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है संलग्न सूची में अंकित उप निरीक्षकों को निर्धारित तिथि तक प्रत्येक दशा में उनके स्थानांतरित जनपदों हेतु कार्य मुक्त करते हुए रवाना कर अनुपालन आख्या उनके कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

आदेश में यह भी कहा गया है स्थानांतरित उप निरीक्षक अपने नवनियुक्त जनपदों में आगमन के उपरांत ही कार्य भार ग्रहण अवधि का उपभोग करेंगे। आदेश की एक प्रतिलिपि आईजी कुमाऊं के द्वारा पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय देहरादून को भी भेज दी गई है। लंबे समय से आदेश की अवहेलना होने पर आईजी कुमाऊ ने गहरी नाराजगी जताई है। आईजी कुमाऊं के कड़े रुख को देखते हुए अब कुछ पुलिस कप्तानों के द्वारा उप निरीक्षकों को रिलीव कर नवीन तैनाती की ओर भेजना शुरू कर दिया है। आईजी के आदेश अनुसार चार चरणों में उप निरीक्षकों को अपने नवीन तैनाती स्थल में हर हाल ड्यूटी ज्वाइन करनी अनिवार्य है। अब देखने वाली यह बात यह है कि आईजी कुमाऊं के आदेशों का पालन कितनी गंभीरता से किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से एक ही जिले मे जमे कई उपनिरीक्षक ट्रांसफर रोकने की जुगत में लगे हुए हैं। तो कई आईजी के कड़े रुख को देखते हुए बोरा बिस्तर बाध रहे है।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।