रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:यूपी के विधायक के बेटे की दबंगई एसडीएम व र्नैनीताल पुलिस ने निकाली हैकड़ी गाड़ी की सीज
Laxman Singh Bisht
यूपी के विधायक के बेटे की दबंगई नैनीताल पुलिस ने निकाली हैकड़ी गाड़ी की सीज

सरोवर नगरी नैनताल घूमने आए विधायक पुत्र पर उत्तराखंड पुलिस भारी पड़ गई। मामला नैनीताल शहर की मॉल रोड का है यहां यूपी के विधायक के बेटे ने सत्ता का रौब दिखाने का प्रयास किया।लेकिन उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने विधायक के बेटे को सबक सिखाते हुए गाड़ी को ही सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को राहुल जब मालरोड पर सफेद रंग की अपनी एस यूवीसे गुजर रहा था, तो उसकी गाड़ी भारी जाम में फंस गई। जिसके बाद उसने बिना किसी आपात स्थिति के अपनी कार में लगा हूटर बजाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ की।इस दौरान विधायक पुत्र ने अपनी गलती मानने की बजाय पिता के पद का रुआब दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बहस करना शुरू कर दिया। उसने पिता के नाम की धौंस देते हुए कहा कि क्या तुम नहीं जानते कि पापा विधायक हैं हमारे। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और पुलिस ने विधायक के बेटे का चालान काट दिया।पिता की धौंस दिए जाने पर ही एसडीएम नैनीताल की नाराजगी और बढ़ गई और उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर व विधायक पुत्र दोनों को बाहर बुलाया। जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति बन गई और वहां लंबा जाम भी लग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है।एसआई सुनील कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर फॉर्च्यूनर वाहन नंबर UP33-V-0003 को सीज कर दिया गया, साथ ही वाहन स्वामी सुरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि अब वाहन को छुड़ाने के लिए संबंधित पक्ष को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को नैनीताल में वीआईपी कल्चर के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विधायक के बेटे का सोशल मीडिया में काफी तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।


विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना