रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:जिला पंचायत चुनाव मामले में सरकारी वकील ने दिया इस्तीफा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Laxman Singh Bisht
जिला पंचायत चुनाव मामले में सरकारी वकील ने दिया इस्तीफा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
हाईकोर्ट के एसएसपी नैनीताल को 24 घंटे के भीतर अपहरण कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे नए-नए मामले सामने आते जा रहे हैं ।अब मामले में जिला पंचायत के सरकारी वकील वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 14 अगस्त 2025 को हुए जिला पंचायत चुनाव में सदस्य अपहरण कांड से आहत होकर वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह बिष्ट ने अपने इस्तीफे में पुलिस की नाकामी को खुलकर निशाना बनाया है ।अधिवक्ता रविंद्र बिष्ट पुलिस की चुप्पी पर भड़के हुए हैं ।उन्होंने अपने इस्तीफे में साफ लिखा है पोलिंग स्थल के पास अपराधियों ने पांच निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही ।अधिवक्ता बिष्ट ने कहा पुलिस के सामने घटना होती रही मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।अधिवक्ता बिष्ट के इस बयान से जिला प्रशासन और पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया है। पिछले 20 साल से अधिवक्ता रविंद्र बिष्ट जिला पंचायत के लिए हाईकोर्ट में पेरवी कर रहे हैं ।इस मामले में अपनी असमर्थता जताते हुए उन्होंने डीएम नैनीतालऔर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है ।अधिवक्ता बिष्ट के इस सनसनीखेज कदम ने जिला पंचायत चुनाव नैनीताल की सियासत को और भी ज्यादा गर्मा दिया है।
मामले में हाईकोर्ट काफी सख्त हो चुकी है हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा क्या आपको दिखाई नहीं देता आपकी पुलिस क्या कर रही थी। क्या आप अपराधियों को बुके देना चाहते हैं ।साथ ही कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल को 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं । आप देखना है नैनीताल पुलिस हाईकोर्ट के सख़्त निर्देश का पालन कैसे करती है ?और इस अपहरण कांड का सच जनता के सामने कब आएगा। क्या पुलिस समय पर आरोपियों को पकड़ पाएगी या मामले में विवाद और भी ज्यादा गहराएगा ?अब यह तो वक्त ही बताएगा की पुलिस अब क्या गुल खिलाती है।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।