Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:डीएम के निर्देश पर ओवर रेटिंग पर शराब की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

डीएम के निर्देश पर ओवर रेटिंग पर शराब की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी।

बुधवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मदिरा (अनुज्ञापित) की दुकानों में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान शराब की दुकानों में अंकित मूल्य से अधिक दाम लेते हुए पाए गए शराब सेल्समैन।राजस्व टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु संस्तुति की गई है।जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई छापेमारी कार्यवाही के अंतर्गतउपजिलाधिकारी कालाढुंगी विपिन पंत के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा कालाढूंगी मुख्य बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का निरीक्षण किया गया। मूल्य से अधिक दाम पर मदिरा बेचने की क्षेत्रीय जनता की लगातार शिकायत पर उक्त दुकान पर ओचक छापेमारी की कार्यवाही की गई।

उपजिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन पंत के नेतृत्व में बुधवार को शाम 5:00 बजे बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग द्वारा अपनी पहचान छुपाकर स्वयं ग्राहक बनकर विदेशी मदिरा की दुकान से रॉयल स्टैग का एक हाफ एवं एक क्वार्टर की बोतल खरीदते हुए गूगल पे के माध्यम से भुगतान किया गया। बोतलों पर प्रदर्शित एमआरपी से क्रमशः हाफ 410 रुपया व क्वार्टर ₹200 रुपये कुल के सापेक्ष कुल 620 रुपए का भुगतान किया गया जो की एमआरपी से ₹10 अधिक पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक आधारित उक्त साक्ष्य के क्रम में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार कालाढूंगी अन्य राजस्व कार्मिकों के साथ विदेशी मदिरा की दुकान पर अग्रेतर जांच हेतु पहुंचे वहां पर मदिरा की दुकान के बाहर गोपनीय तौर पर क्रेताओं से ओवर रेटिंग के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा अवगत कराया कि हमें भी एमआरपी से अधिक मूल्य अर्थात ओवर रेट पर शराब बेची गई है।

उक्त साक्ष्य के आधार पर उपजिलाधिकारी व राजस्व की टीम द्वारा क्रेता अजय कुमार निवासी ग्राम धापला निवासी कालाढूंगी के बयान अंकित किए गए। उनके द्वारा विक्रेता उपरोक्त से ओवर रेटिंग किया जाना स्वीकार किया गया।इस दौरान उप जिलाधिकारी के निर्देशन में स्टॉक पंजिका व बिक्री पंजिका की भी जांच की गई जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान के भीतर भौतिक रूप से मौजूद स्टॉक एवं स्टॉक पंजिका में अंकित बिक्री में अंतर पाया गया। इसके अतिरिक्त बिलिंग मशीन भी चालू हालत में नहीं पाई गई। सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग से भी स्पष्ट है कि ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे हैं। दुकान के बाहर बोर्ड में रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं पाई गई। दुकान में उपस्थित सेल्स मैनेजर पंकज महरा द्वारा अवगत कराया गया कि दुकान पर मेरे अतिरिक्त अन्य तीन कार्मिक भी कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य ग्राहकों के द्वारा भी ओवररेट की बात कही गई। उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त शिकायत व साक्ष्यों के आधार पर सम्बंधित दुकान के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की है। तो वही उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा भी लालकुआं तहसील अंतर्गत 4 मदिरा अनुज्ञापित दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय राजस्व कर्मी एवं अन्य लोगों के माध्यम से दुकानों से मदिरा की खरीद करवाई गई जिसमें पाया गया कि मदिरा की बोतलों में अंकित मूल्य के सापेक्ष अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री की जा रही है।

इस प्रकार लालकुआं की चारों मदिरा की दुकानों देशी व विदेशी दुकान में मूल्य से अधिक धनराशि पर मदिरा की विक्रय होना पाया गया। राजस्व की टीम द्वारा अनुज्ञापी निर्मल उपाध्याय विदेशी मदिरा की दुकान, हरिश्चंद्र तिवारी देशी मदिरा, सुरेश सिंह नेगी की विदेशी मदिरा व कैलाश चंद्र पंत की देशी मदिरा की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इन चारों दुकानों में अधिक दाम ओवर रेटिंग के अतिरिक्त दुकान में बिलिंग मशीन खराब पाई गई, स्टॉक पंजिका भी अपूर्ण पाई गई, दुकान पर बिक्री पंजिका नहीं पाई गई, पुलिस का सत्यापन नहीं पाया गया और इन चारों दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई।इस संबंध में उप जिलाधिकारी द्वारा जिला अधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

जरूरी खबरें