रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 12, 2026
लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

लोहाघाट नगर के रैन बसेरा में आज मंगलवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के लिए नारी शक्ति सावन की उमंग सस्ती नई खिलता सावन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बड़ी तादात में महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य सावन के महीने में महिलाओं को एक मंच में लाकर सावन की खुशियां बांटना तथा महिलाओं की समस्या सुना था।

उन्होंने कहा कार्यक्रम में महिलाओं की कई प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा दौरान महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बीना जोशी का रहा। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा सहयोग किया गया उनके द्वारा मातृशक्ति को सावन उत्सव की शुभकामनाएं दी गई।



