खटीमा पेट्रोल पंप कर्मियों की लापरवाही आई सामने ट्रैक्टर में डीजल के जगह डाला पेट्रोल ट्रैक्टर में लगी आग
Laxman Singh Bisht
Mar 17, 2023 11:43 pm
106 views
17 Mar 2023
पेट्रोल पंप कर्मचारियों की लापरवाही, डीजल की जगह डाला पेट्रोल ट्रैक्टर में लगी आग
♥
उधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां टनकपुर रोड स्थिति अमांऊ में एस्सार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर में डीजल की जगह पेट्रोल डाल देने से थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर धूं धूं करके जल उठा जिससे ट्रैक्टर स्वामी का लाखों का नुकसान हो गया साथ ही ट्रैक्टर में आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। वहीं पेट्रोल पंप के स्वामी तथा कर्मचारियों ने ट्रैक्टर स्वामी के साथ ट्रैक्टर में खुद आग लगाने का आरोप लगाते हुए बुरी तरह से गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं स्थानीय लोगों तथा राहगीरों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया तथा ट्रैक्टर में लगी आग बुझाने में मदद की तब तक ट्रैक्टर पूरा जल चुका था। वहीं एक बड़ा हादसा होने से भी बच गया। मालूम हो
एस्सार पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा पूर्व में भी कई बार भारी लापरवाही करते हुए डीजल की जगह पेट्रोल और पेट्रोल की जगह डीजल डालकर वाहन स्वामियों का भारी नुकसान किया जा चुका है। जिसका वाहन स्वामियों ने पूर्व में भी व्यापक विरोध किया था लेकिन पेट्रोल पंप के स्वामी और कर्मचारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं ट्रैक्टर स्वामी ने बताया कि पंप के कर्मचारी ने डीजल की जगह पेट्रोल डाल दिया जिसके थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर में आग लग गई और पेट्रोल पंप के कर्मचारी और स्वामी मुझ पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए बुरी तरह से गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं पूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र सिंह धामी ने बताया कि सूचना पर हमारे द्वारा मौके का जायजा लिया गया मामला विभाग से संबंधित नहीं था इसलिए कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं उन्होंने कहा ट्रैक्टर स्वामी पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई कर सकता है

विज्ञापन
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन