रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने चोमेल क्षेत्र का किया भ्रमण लोगों की सुनी समस्याएं
Laxman Singh Bisht
नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने चोमेल क्षेत्र का किया भ्रमण लोगों की सुनी समस्याएं
चंपावत जिले के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी गुरुवार को अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहली बार बाराकोट ब्लॉक के चोमेल, लूंयनघर व चमरौली पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी के पहली बार चोमेल क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें चंपावत जिले का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी।इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने प्रमुखता से रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना तथा उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी लूयूनघर में रमेश पाठक के आवास पर पहुंचे तथा उनकी माता जी के आकस्मिक निधन पर दुख जताया तथा उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा वह ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे प्रयास करेंगे। इस दौरान दिनेश सिंह बिष्ट ( दान), पूर्व प्रधान प्रकाश महर, महेश पाठक, नवीन पाठक, हरीश तिवारी, मनोज सिंह, अजय सिंह,पूर्व प्रधान भवान सिंह महर, संजय पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।