रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
Laxman Singh Bisht
छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

लोहाघाट, 25 सितंबर। स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट (चम्पावत) में छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए आज शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंब को आयोजित किया जाएगा। नामांकन के दौरान विभिन्न छात्रसंघ पदों के लिए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
महाविद्यालय द्वारा जारी नामांकन विवरण के अनुसार निम्न प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया—
नामांकन करने वाले प्रत्याशी
1. अध्यक्ष
• हिमांशु कुमार
2. उपाध्यक्ष छात्र
• राजेन्द्र सिंह मैसौड़ा
3. उपाध्यक्ष छात्रा
• आरती चौधरी
4. सचिव
• अमित चिल्कोटी
5. संयुक्त सचिव
• हिमांशी बोहरा
6. कोषाध्यक्ष
• सुमन भट्ट
• स्नेहा
7. सांस्कृतिक सचिव
• निखिल राय
8. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
• मुकेश कुमार
• शीतल विश्वकर्मा
9. संकाय प्रतिनिधि — कला
• आरती अधिकारी
• अभिषेक सिंह धौनी
10. संकाय प्रतिनिधि — विज्ञान
• स्नेहा मेहरा
• गौरव पंत
11. संकाय प्रतिनिधि — वाणिज्य
• शुभम जोशी
नामांकन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवल किशोर लोहानी के निर्देशन में संपन्न हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी के साथ डॉ. दीपक खाती, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. बी.आर. लोहिया, डॉ. दिनेश राम, रमेश जोशी एवं अतुल अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने में डॉ. लता कैरा, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. अंजना भट्ट, डॉ. निर्मला परगाईं, डॉ. आर.के. सनवाल, डॉ. सरोज पंत, डॉ. मयूर बघारवाल, डॉ. ट्विंकल प्रकाश एवं डॉ. दीपक जोशी ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।नामांकन के दौरान महाविद्यालय परिसर में अनुशासन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डॉ. विभा पांडेय एवं डॉ. सुमन पांडेय ने पुलिस बल तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ समन्वय करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति एवं महाविद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते पूरी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।इस दौरान महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।महाविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नामांकन सूची में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों का विस्तृत विवरण उपलब्ध है।
(29 सितंबर को होगा मतदान)
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब महाविद्यालय में 29 सितंबर 2029 को छात्रसंघ चुनाव आयोजित किया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)