Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग, 60 वाहनों का चालान 2 गाड़ियां की गईं सीज

पिथौरागढ़:चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं मौके पर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

बाराकोट तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं मौके पर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ शिकायतकर्ता को चिकित्सालय भेजकर दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रक्रिया कराई शुरू

जनपद के बाराकोट विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 50 से अधिक समस्याओं का जिलाधिकारी ने तत्काल समाधान किया।जिलाधिकारी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए तथा कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई।तहसील दिवस के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान तड़ाग निवासी होशियार सिंह बोहरा द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने जल निगम को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत तड़ाग में आगामी दो माह के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बाराकोट निवासी आनंद कुमार की दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने संवेदनशील पहल करते हुए तत्काल कार्रवाई कराई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के वाहन से शिकायतकर्ता के साथ चिकित्सा एवं समाज कल्याण विभाग की टीम को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई।शांति देवी पत्नी भूपाल सिंह द्वारा बीपीएल क्रमांक से जुड़ी समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने खाद्य पूर्ति विभाग एवं खंड विकास अधिकारी बाराकोट को विधिवत जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रहलाद सिंह अधिकारी द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।ग्राम प्रधान गुमौद भुवन सिंह द्वारा हैंडपंप की मांग पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को तत्काल हैंडपंप स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके।ईश्वरी देवी निवासी काकड़ द्वारा गैस कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खाद्य पूर्ति विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर पात्र लाभार्थी को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।संजय कुमार द्वारा श्रम विभाग से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि श्रम विभाग प्रत्येक माह बाराकोट क्षेत्र में एक दिवसीय कैंप आयोजित कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे।निशा पत्नी जीवन लाल की जन्म प्रमाण पत्र संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पाटी को तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त सुनील वर्मा द्वारा क्षेत्रीय समस्याएं, ग्राम प्रधान बन्तोली द्वारा सोलर लाइट, मनोज राम द्वारा नाली निर्माण, चंद्रकांत शर्मा द्वारा राशन कार्ड एवं सूरज अधिकारी सहित अन्य व्यक्तियों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।इस अवसर पर विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट श्रीमती सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर, खंड विकास अधिकारी अवनीश उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

जरूरी खबरें