Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: चंपावत:एसडीएम के आश्वासन पर देबीधुरा महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारीयो ने छात्र संघ चुनाव तक धरना किया स्थगित

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 1, 2023
एसडीएम के आश्वासन पर देबीधुरा महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारीयो ने छात्र संघ चुनाव तक धरना किया स्थगित चंपावत जिले के देबीधुरा के राजकीय आदर्श महाविद्यालय में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट व सचिव अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में पिछले 10 दिनों से महाविद्यालय में तंबू गाडकर अनिश्चितकालीन धरने में बैठे हुए थे छात्र संघ पदाधिकारी के द्वारा मांगे पूरी न होने पर 7 नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के बहिष्कार की धमकी दी थी तथा समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अपने खून से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को पत्र तक लिख डाला था छात्र संघ पदाधिकारीयो के इस धरने से प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन में खलबली मची हुई थी वहीं बुधवार को एसडीएम पाटी रिंकु बिष्ट छात्रों को समझाने देबीधुरा महाविद्यालय पहुंची जहां एसडीएम रिंकु बिष्ट ने प्राचार्य गीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छात्र नेताओं के साथ बैठक करी एसडीएम रिंकू बिष्ट ने छात्र नेताओं को जल्द महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया एसडीएम ने कहा जल्द महाविद्यालय की सड़क को दुरुस्त किया जाएगा तथा लाइब्रेरी में पुस्तकके उपलब्ध करवाई जाएगी एसडीएम रिंकु बिष्ट के आश्वासन के बाद छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव तक अपना धरना स्थगित कर दिया है वहीं छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट ने चेतावनी देते हुए कहा अगर छात्रों की मांगे नहीं मानी गई तो छात्र संघ चुनाव के बाद इस आंदोलन को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा वहीं कॉलेज में अर्थशास्त्र के शिक्षक की तैनाती कर दी गई है वहीं छात्रों के द्वारा धरने को स्थगित करने के बाद प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली बैठक में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी, संगठन मंत्री शैलेश सती ,कुशाग्र वर्मा, हरीश महर ,मोहित भट्ट और राहुल जोशी ,नीरज सकटा आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें