Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 16, 2026

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के 62 वे जन्मदिवस को आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जाकर मरीजों ,चिकित्सा स्टॉफ़ व तीमारदारो को फल बांट कर मनाया तथा विधायक अधिकारी के दीर्घ जीवन की कामना की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा लोहाघाट विधायक के द्वारा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा आज लोहाघाट विधायक राजधानी देहरादून इसी मुद्दे को लेकर गए हैं जहां वह स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर चिकित्सकों के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग करेंगे। कहा स्वास्थ्य व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पढ़ने दिया जाएगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा लोहाघाट विधायक अधिकारी के द्वारा इस मुद्दे को काफी गंभीरता पूर्वक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा लोहाघाट विधायक के द्वारा अपनी विधानसभा में कई अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं। जिसके लिए पूरी जनता की ओर से वह लोहाघाट विधायक अधिकारी को धन्यवाद देते हैं तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घ जीवन की कामना करते हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय, ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, एडवोकेट भुवन चौबे, जितेंद्र शाह बल्लू माहरा, अजय गोरखा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें