Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के आहरण वितरण अधिकारी के पद से हटाया एसडीएम को दिया चार्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 3, 2023
डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के आहरण वितरण अधिकारी के पद से हटाया एसडीएम को दिया चार्ज राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान अभिभावकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विद्यालय के आहरण वितरण अधिकारी का चार्ज देख रहे खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा को हटा दिया गया है तथा लोहाघाट एसडीएम रिंकू बिष्ट को नवोदय विद्यालय का नया आहरण वितरण अधिकारी बना दिया गया है डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने मंगलवार को राजीव नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया था जिसमें अभिभावकों ने विद्यालय में अव्यवस्था और मनमानी का आरोप लगाया था अभीभावको ने आरोप लगाया था कि आहरण वितरण अधिकारी और प्राचार्य के बीच समन्वय स्थापित न होने का खामियाजा छात्र छात्रों को भुगतना पड़ रहा है विद्यालय में जरूरत का सामान न खरीद कर अन्य कार्यों में धन खर्च किया जा रहा है अभिभावकों की शिकायत का डीएम पांडे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निरीक्षण के बाद आहरण वितरण अधिकारी का कार्य देख रहे खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा को हटाते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को कार्यभार सौंप दिया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें