Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: गंगोलीहाट:आंगन में खेल रहे 2 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार क्षेत्र में दहशत

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 30, 2023
  पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के कोठरा गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां सोमवार शाम 4:00 बजे घर के आंगन में खेल रहे 2 वर्षीय मासूम अंसू को गुलदार उठा ले गया मासूम को गुलदार के द्वारा उठा ले जाता देख ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाते हैं गुलदार का पीछा किया गया लगभग आधा किलोमीटर दूर जाकर गुलदार ने मासूम को छोड़ा और जंगल में भाग गया ग्रामीण घायल अंशु को उठाकर गंगोलीहाट अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया वहीं इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है वहीं घटना की सूचना पर रेंजर मनोज सनवाल टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेंजर से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग करी जिस पर रेंजर से ग्रामीणों को  मगंलवार को पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया इस घटना से मासूम की मां बेसुध पड़ी है तथा परिवार में कोहराम मचा हुआ है मासूम अंशु पिछले डेढ़ वर्ष से अपने ननिहाल में रहता था वहीं पुलिस  मासूम अंशु के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें