Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी: तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं 63 शिकायतों का त्वरित समाधान

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 7, 2026

पाटी तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं 63 शिकायतों का त्वरित समाधान

जवाबदेही तय कर समयबद्ध समाधान पर जोर, विकास कार्यों में तेजी लाने के डीएम के निर्देश

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को चंपावत जिले के विकासखंड सभागार पाटी में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 63 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।तहसील दिवस में बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण, सुरक्षा दीवार, घेर-बाड़, गौशाला निर्माण, आवास आवंटन, चिकित्सा एवं अन्य सम्बन्धित विषय सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में सुरेश चंद्र गहतोड़ी एवं महेश चंद्र गहतोड़ी द्वारा छिनकाछिड़ा – रोलमेल मोटर मार्ग में भूस्खलन रोकने हेतु सुरक्षा दीवार एवं मार्ग सुधारीकरण की मांग पर लोक निर्माण विभाग एवं सम्बन्धित विभाग को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम प्रधान, पुनौली द्वारा गधेरे से लगभग तीन दर्जन आवासीय मकानों को खतरे की शिकायत पर राजस्व, सिंचाई एवं संबंधित विभागों को संयुक्त सर्वे कर सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।ग्राम प्रधान, बालातड़ी एवं ग्राम कंवाड के ग्रामीणों द्वारा लिंक मार्ग एवं सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को आवश्यक स्वीकृतियां लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सुनीता देवी (भिंगराकोट) के भवन निर्माण संबंधी प्रकरण पर खंड विकास अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही कर भवन आवंटन करने के निर्देश दिए। रश्मि जोशी, नरेश चंद्र भट्ट एवं शंकर दत्त जोशी द्वारा गौशाला निर्माण एवं वर्ष 2022-23 के अवशेष भुगतान की मांग पर खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने एवं नई स्वीकृतियों की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। चतुर सिंह, भगीराम एवं निशा भट्ट की पेयजल समस्याओं पर जल संस्थान एवं जल निगम को तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए। केशव सिंह फर्त्याल के विद्युत बिल सुधार एवं गोविंद सिंह द्वारा नौलियां गांव में नए ट्रांसफार्मर की मांग पर विद्युत विभाग को बिल की जांच कर समयबद्ध कार्यवाही एवं उपयोगिता के आधार पर ट्रांसफार्मर लगाने हेतु निर्देशित किया।ग्राम पंचायत ढरौंज के ग्रामीणों द्वारा सोलर प्लांट से आम रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार, उरेड़ा एवं विद्युत विभाग को तत्काल मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मुलाकोट एवं कंवाड क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विद्यालय सुरक्षा दीवार एवं एएनएम सेंटर में पेयजल व्यवस्था की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।साथ ही मुलाकोट को “बकरी विलेज” के रूप में विकसित करने की मांग पर पशुपालन विभाग को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।ग्राम प्रधान नवीन राणा एवं नरेश चंद्र भट्ट द्वारा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु सोलर एवं चेन फेंसिंग की मांग पर उद्यान, वन एवं कृषि विभाग को समन्वित योजना बनाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख पाटी शंकर सिंह अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल, ईओ पाटी कमल महरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें