Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

पाटी।चंपावत जिले के पाटी ब्लाक की मुख्य सड़क से ग्राम गड़यूडा को जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल हालत में है। ग्रामीण सुभाष भट्ट व ग्रामीणों ने बताया पानी के तेज बहाव के कारण सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क काफी खराब और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है।जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने बताया बारिश का पानी सीधे सड़क पर बहने के कारण सड़क लगातार टूटती जा रही है। इसलिए यहां पानी निकासी के लिए नाली निर्माण एवं सड़क सुधार कार्य अत्यंत आवश्यक है। कहा 8 किलोमीटर लंबी सड़क अधिकांश जगह में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

ग्रामीणों ने कहा कई बार विभाग से सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जबकि मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा विभागों को सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए है। कहा विभागीय लापरवाही का खामियाजा आए दिन ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा मानसून से पहले जल्द सड़क के गड्ढों को भरा जाए, पानी निकासी के लिए नाली बनाई जाए,सड़क की मरम्मत एवं सुधार कार्य जल्द कराया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत देने की अपील की है।

जरूरी खबरें