Wednesday 8th of April 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:40 वर्ष के बाद गल्ला गांव की रामलीला का विधा0अधिकारी ने किया शुभारंभ।

पाटी:सुनहरे भविष्य की परिकल्पनाओं मे नई उड़ान.इंटर कालेज मध्यगंगोल मे प्रवेशोत्सव एवं पुस्तक वितरण

चंपावत:पहली बारिश में ही खुली व्यवस्थाओं की पोल नाले में तब्दील हुई सड़क

नगर पंचायत पाटी निर्वाचन हेतु निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

लोहाघाट:डॉ. सनवाल के निर्देशन में कविता को पीएचडी की उपाधि हेतु मौखिक परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न l

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : पाटी:सुनहरे भविष्य की परिकल्पनाओं मे नई उड़ान.इंटर कालेज मध्यगंगोल मे प्रवेशोत्सव एवं पुस्तक वितरण

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

सुनहरे भविष्य की परिकल्पनाओं मे नई उड़ान.इंटर कालेज मध्यगंगोल मे प्रवेशोत्सव एवं पुस्तक वितरण

पाटी विकासखंड के दूरस्थ विद्यालय मध्यगंगोल मैं नवप्रवेशित बच्चों का भव्य स्वागत किया गया. जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा, क्षेत्र पंचयात सदस्य किरन माहरा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन देव सहित दर्जनों अभिभावकों की उपस्थिति मैं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा द्वारा नवप्रवेशित बच्चों का स्वगात करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की एवं विद्यालय द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षकों की प्रशंशा की. महरा जी द्वारा इस अवसर पर नये सत्र की शुभकामनायें देते हुए बच्चों को पुस्तकें वितरित की एवं उपहार भेंट किये.

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश जोशी की अध्यक्षता एवं इन्द्र लाल वर्मा के संचालन मैं हुए इस कार्यक्रम मैं विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश जोशी ने बताया की सत्रारम्भ मैं ही विद्यालय मैं 32 बच्चे नवप्रवेशित हुए. इसके लिए उन्होंने विद्यालय मैं कार्यरत शिक्षको के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षण एवं अन्य क्रियाकलापों की प्रशंशा की. नवप्रवेशित बच्चों की उमँग,उत्साह एवं चेहरों की मुस्कान अत्यंत आकर्षक थी.

कार्यक्रम के आयोजन मैं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं गीता पाटनी, शीला जोशी, पूनम त्रिपाठी,सुनीता भंडारी,स्वाति शर्मा, मीनू अधिकारी, करण टोलिया, रमेश ग़ड़कोटी,कैलास उपाध्याय आदि का विशेष योगदान रहा।

जरूरी खबरें