Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

लोहाघाट:आईएएस अनुज पंत का गृह क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत यूपीएससी में हासिल की ऑल इंडिया 69 वीं रैंक।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 8, 2026

डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बॉस बस्वाडी में डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर शिक्षक रवि शंकर ने अपना पद भार संभाल लिया है। शिक्षक की तैनाती के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी बेसिक तथा खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों के द्वारा विद्यालय के होनहार बच्चों को सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षक की तैनाती होने पर ग्रामीण में खुशी की लहर है। मालूम हो इस विद्यालय में 2 महीने में दो शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी पर एक भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला देवी व प्रतिनिधि नैन सिंह तथा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत और शिक्षा विभाग से बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षक की तैनाती की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत मनीष कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल विद्यालय में शिक्षक को नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षक रवि शंकर की नियुक्ति कर दी है। शिक्षक की नियुक्ति करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार और शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें