रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:अवैध शराब की कर रहा था तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस का एक्शन जारी थाना पाटी पुलिस टीम ने एक अवैध शराब तस्कर को दबोचा

पाटी (चंपावत)।जनपद चम्पावत में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश में थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 10 मई की रात्रि में थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा छिलका छीना तिराहा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान अवैध शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त रवीश कुमार पुत्र श्याम राम निवासी थूआ मोनी थाना पाटी के कब्जे से 55 पव्वे सील बन्द ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना पाटी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।