रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।
Laxman Singh Bisht
रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।
मिड डे मील बनाने के लिए ढोना पड़ रहा है पानी। अभिभावकों की जिलाधिकारी से हैंडपंप लगाने की मांग।

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाडी में पेयजल की कोई व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिड डे मील बनाने के लिए भी पेयजल को कई दूर से ढोकर विद्यालय तक लाना पड़ता है। तथा विद्यालय के आसपास रहने वाले 10 परिवारों को भी पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि नैन सिंह ने बताया विद्यालय व उसके पास रहने वाले परिवारों के पास पेयजल का कोई विकल्प नहीं है गर्मियों में पेयजल स्रोत सूख जाने के कारण काफी दूर से ढोकर पेयजल जुटाना पड़ता है। कहा विद्यालय में भी पेयजल की कोई व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को काफी दिक्कतें होती हैं। नैन सिंह ने कहा पूर्व में उनके द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया था। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को हैंडपंप लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ने बताया पर संबंधित विभाग के द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद अभी तक हैंडपंप नहीं लगाया गया है जिस कारण पेयजल समस्या बनी हुई है। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ने कहा अगर विद्यालय के पास सड़क में हैंडपंप लग जाता है तो विद्यालय के साथ-साथ उसके आसपास रहने वाले लगभग 10 परिवारों को भी पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;