रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।
मानसून काल मे किया गया ट्रांसफर रोकने की मांग लोहाघाट से शक्ति फार्म किया गया ट्रांसफर।
गर्भवती महिलाओ को मिल रही थी बेहतर सुविधा।
डॉक्टर गिरी के बदले नहीं भेजी गई है कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ। बरसों बाद मिली थी स्त्री रोग विशेषज्ञ
बिना प्रतिस्थानी के किसी भी चिकित्सक को नही किया जाएगा कार्य मुक्त: सीएमओ चंपावत

चंपावत जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही थी तभी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आज गुरुवार को उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी का स्थानांतरण लोहाघाट से शक्तिफार्म कर दिया गया। डॉ मोनिका गिरी के ट्रांसफर की भनक लगते ही नगर वासी भड़क गए तथा उनके द्वारा शासन व स्वास्थ्य विभाग से उनका ट्रांसफर रुकवाने की मांग की। लोगों ने कहा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। कहां पहले प्रसव करने के लिए गर्भवती महिलाओं को अन्य अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे पर डॉक्टर गिरी के आने से गर्भवती महिलाओं को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्रसव तथा जटिल ऑपरेशन की सुविधा मिल रही थी। लोगों ने कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तीन ब्लॉक से गर्भवती महिलाएं प्रसव कराने आती हैं अगर स्त्री रोग विशेषज्ञ को यहां से अन्यत्र भेज दिया जाएगा तो गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।उन्हें एक बार फिर से बाहर के अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। लोगों ने कहा अगर डॉक्टर मोनिका गिरी का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए तैयार होगी कहा बरसों के बाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को स्त्री रोग विशेषज्ञ मिली थी। वही मामले का पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ने भी गंभीरता से संज्ञान लिया है ।उन्होंने कहा मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी और डॉक्टर गिरी के स्थानांतरण को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मामले मे सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने कहा बिना प्रतिस्थानी के किसी भी डॉक्टर को कार्य मुक्त नहीं किया जाएगा। मालूम हो डॉक्टर मोनिका गिरी के स्थानांतरण के बाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में किसी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण नहीं किया गया है। मालूम हो आज गुरुवार को भी डॉक्टर मोनिका गिरी के द्वारा नौ प्रसव कराए गए जिनमें से तीन ऑपरेशन के द्वारा तथा 6 नॉर्मल डिलीवरी की गई। फिलहाल डॉक्टर गिरी के स्थानांतरण से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।