रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।
Laxman Singh Bisht
मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

चंपावत जिले के लोहाघाट में मास्टर प्लान 2041 को लेकर 31 जुलाई तक लोगों के सुझाव व आपत्तियां ली जा रही है। आज शनिवार को प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के विभिन्न वार्डों के 174 लोगों के द्वारा मास्टर प्लान 2041 का विरोध करते हुए शहरी व ग्राम्य नियोजन विभाग के सम्मुख अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्ति दर्ज करने आए नगर वासियों ने कहा लोहाघाट नगर की भूमि में उनका मालिकाना हक नहीं है तथा लोहाघाट नगर में विकास के लिए अब भूमि तक नहीं बची है। लोगों ने कहा विकास प्राधिकरण के दायरे में आते ही नगर वासियों में प्राधिकरण की कई बंदिस लग जाएगी उन्हें अपने भवन निर्माण कार्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।

नगर वासियों ने सबसे पहले नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग की। नगर वासियों ने कहा वह मास्टर प्लान 2041 का विरोध करते हैं। लोगों के द्वारा पालिका अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई तथा अपनी समस्या उनके सम्मुख रखी गई। पालिका अध्यक्ष के द्वारा बताया गया मास्टर प्लान 2041 तथा विकास प्राधिकरण के मामले अलग-अलग है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा वह नगर की जनता का अहित किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। कहा बिना जनता की राय व सहमति के बिना मास्टर प्लान 2041 लागू नहीं किया जाएगा भूमि फ्री होल्ड मामले में भी वार्ता की जा रही हैं पर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण दिक्कत सामने आ रही है। आपत्ति दर्ज करने में प्रहलाद सिंह मेहता ,प्रकाश शाह,शैलेंद्र राय ,टीका देव खर्कवाल ,नवीन खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।