Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:14 साल की नाबालिग बनी बाल विवाह का शिकार। पति पर केस दर्ज 9 माह की गर्भवती।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

14 साल की नाबालिग बनी बाल विवाह का शिकार। पति पर केस दर्ज। 9 माह की गर्भवती।

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है मासूम।

पिथौरागढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की नाबालिग बाल विवाह का शिकार हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई और प्रसव के लिए उसे परिजन पिथौरागढ़ के जिला महिला अस्पताल लाए। जब चिकित्सकों के द्वारा शक होने पर दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही परिजनों के द्वारा उसकी शादी करा दी गई ।दस्तावेजों के अनुसार किशोरी का जन्म वर्ष 2012 में हुआ है और उसका पति भी नाबालिग बताया जा रहा है। कच्ची उम्र में गर्भवती होने के कारण किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही। चिकित्स क जच्चा बच्चा की जान बचाने में जुटे हुए है। चिकित्सकों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने नाबालिग के पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बाल विवाह में शामिल अन्य लोगों की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सब इंस्पेक्टर बबीता टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया किशोरी के दस्तावेजों के मुताबिक उसकी शादी मात्र 13 वर्ष में ही कर दी गई है। कहा मामले की जांच जारी है। किशोरी को उसकी जन्म देने वाली मां और सौतेली मां का नहीं मिला सहारा जिस कारण आज वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में लगी हुई है।

जरूरी खबरें