Tuesday 12th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:एक्शन मोड में डीएम आशीष भटगई उपखण्ड शिक्षा कार्यालय बिण के लापरवाह कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा

नीट 2026 का पेपर लीक दुबारा होगी परीक्षा सीबीआई जांच के आदेश।

चंपावत:पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की जिला कार्यकारणी का विस्तार । संगठन सदस्यों को सौपे गए नवीनतम दायित्व ।

लोहाघाट:डेंसली विद्युत सब स्टेशन से लाइन जोड़ने का कार्य शुरू आज 10 से 5 बजे तक रहेगी विद्युत कटौती।

चंपावत:49 शिकायतों पर डीएम ने की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:एक्शन मोड में डीएम आशीष भटगई उपखण्ड शिक्षा कार्यालय बिण के लापरवाह कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा

Laxman Singh Bisht

Tue, May 12, 2026

एक्शन मोड में डीएम आशीष भटगई उपखण्ड शिक्षा कार्यालय बिण के लापरवाह कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा

स्कूल से खण्ड शिक्षा कार्यालय तक डीएम का छापा, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मिड डे मील चखा, पीएम श्री प्राइमरी स्कूल बिण को सराहा और उपखण्ड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों को लगाई फटकार एक्शन में डीएम

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगाई ने आज जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं बाल विकास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र बिण, पीएम श्री प्राइमरी स्कूल एवं हाई स्कूल बिण, उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिण का निरीक्षण किया।सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र बिण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से बच्चों की संख्या, पोषण आहार, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने केंद्र में उपस्थित बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका नाम पूछा तथा वहां उपस्थित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के पोषण एवं नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के विशेष निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पीएम श्री प्राइमरी स्कूल बिण का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक नवल पंत से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की संख्या, शैक्षणिक गतिविधियों, मिड डे मील एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मिड डे मील की गुणवत्ता परखने हेतु जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन का स्वाद भी चखा। विद्यालय में छात्र संख्या 93 होने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में की गई व्यवस्थाओं, अनुशासित संचालन एवं बढ़ती छात्र संख्या के लिए प्रधानाध्यापक की सराहना करते हुए उन्हें इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बिण स्थित हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने एवं विद्यालयी अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ने उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कर्मचारियों की उदासीनता एवं कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत को संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध शो कॉज नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

साथ ही कार्यालय व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा कार्यालय अभिलेखों एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा एवं बाल विकास से जुड़े संस्थानों में गुणवत्ता, अनुशासन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें