Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:अज्ञात वाहन की चपेट में आए आइटीबीपी के जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

अज्ञात वाहन की चपेट में आए आइटीबीपी के जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पिथौरागढ़: सातवीं वाहिनी आइटीबीपी मिर्थी में तैनात जवान कैलाश नाथ(33) निवासी रांथी धारचूला को शनिवार देर रात पिथौरागढ़ में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। आईटीबीपी के जवान कैलाश नाथ जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के कुमौड़ में पत्नी किरन और सात साल की बेटी और 11 महीने के बेटे के साथ किराये के मकान में रहते थे जो आजकल अवकाश पर घर आए हुए थे। शनिवार देर शाम वह अपने बड़े भाई महेंद्र से मिलने जाखनी स्थिति उसके आवास पर गया। वहां से वापस आने के बाद वह घुपौड स्थित बरातघर में शादी में सम्मिलित होने की बात कहकर घर से निकला। देर रात 12 बजे के करीब आवास पर लौटते समय जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी अज्ञान वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे जवान कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई ।लोगों के द्वारा खून से लथपथ जवान को पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत् घोषित कर दिया गया। आज सोमवार को जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रांथी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी तादात में आईटीबीपी के जवान और ग्रामीण मौजूद रहे। मामले में पिथौरागढ़ पुलिस सर गर्मी से अज्ञात वाहन चालक को ढूंढ रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जरूरी खबरें