Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

सूचना

: अल्मोड़ा:एंबुलेंस से पुलिस ने 32 लाख रुपए का गांजा किया बरामद चालक गिरफ्तार एक फरार

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 8, 2023
  अल्मोड़ा पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा व सीओ ऑपरेशन विमल प्रसाद के नेतृत्व में एसओ भतरोजखान मदन मोहन जोशी पुलिस टीम के साथ मोहान बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे इस दौरान एक एंबुलेंस हूटर बजाते हुए तेजी से मोहान बैरियर को पार करने की कोशिश कर रही थी शक होने पर पुलिस के द्वारा एंबुलेंस को रोका गया तथा तलाशी ली गई तो एंबुलेंस के अंदर मरीज ना होकर 16 कट्टो में भरा हुआ लगभग 2 कुंतल 18 किलो गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 32 लाख रुपए से अधिक आकी गई है एसओ भतरोजखान ने बताया जब पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ली तो एंबुलेंस में गांजा भरा हुआ था पुलिस के द्वारा एंबुलेंस चालक रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जो पौड़ी गढ़वाल जिले का रहने वाला है एसओ ने बताया वही दूसरा तस्कर धर्मेंद्र मौका देखकर फरार हो गया है जिसकी तलाश करी जा रही है उन्होंने बताया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एंबुलेंस को सीज कर दिया है एसओ ने बताया पूछताछ में चालक ने बताया गांजा सरायखेत में एक व्यक्ति ने दिया था जिसे काशीपुर पहुंचना था पुलिस फरार धर्मेंद्र की तलाश कर रही है पुलिस टीम में एएसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी ,हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार ,कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें