Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

सूचना

: लोहाघाट: पड़ोसी से लड़ाई झगड़ा व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठी उंगलियां

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 10, 2023
  लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड निवासी रमेश सिंह मेहता की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने बजरंगबली वार्ड निवासी ममता जोशी ,स्मृति जोशी ,दीप्ति जोशी वह अनूप सगटा के खिलाफ रमेश सिंह मेहता के साथ लड़ाई झगड़ा करने व गाली गलौज करने के आरोप में आईपीसी की धारा 352 /452 /504 /506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया शुक्रवार को जांच अधिकारी एसआई हेमंत कठेत ने बताया रमेश सिंह मेहता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच करी जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई करी जाएगी वही मुकदमा दर्ज होने पर प्रतिवादी स्मृति जोशी ने लोहाघाट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा लोहाघाट पुलिस ने रमेश सिंह मेहता की झूठी तहरीर पर उन लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है जिसके खिलाफ वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे स्मृति ने कहा कई महीने पहले उन्होंने रमेश सिंह मेहता वह दो अन्य के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज करने की शिकायत लेकर लोहाघाट थाने गए थे लेकिन लोहाघाट पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली उन्होंने कहा जब कई बार लोहाघाट थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी तहरीर नहीं ली गई तो मजबूर होकर इसके बाद वह चंपावत कोर्ट की शरण में गए कोर्ट के आदेश के बाद उनकी तहरीर पर रमेश सिंह वह दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया दीप्ति ने कहा कोर्ट के आदेश के एक महीना बीत जाने के बाद भी लोहाघाट पुलिस के द्वारा मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं करी गई है उन्होंने लोहाघाट पुलिस पर निष्पक्षता से कार्य न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं पुलिस का कहना है पुलिस पूरी निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है तथा मामले की जांच चल रही है  मालूम हो जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं    

विज्ञापन

जरूरी खबरें