रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में एनएच में निराश्रित गोवंशों का कब्जा दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 30, 2026
लोहाघाट एनएच में निराश्रित गोवंशों का कब्जा दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।

निराश्रित गौवंशों से व्यापारियों सहित आम जनता परेशान।

निराश्रित गौवंशों के सड़कों में घूमने से लग रहा है जाम।

लोगों की प्रशासन से गौ वंशों को गौसदन छोड़ने की मांग।

लोहाघाट नगर में अज्ञात लोगों के द्वारा कई गौ वंशों को निराश्रित छोड़ दिया गया है। निराश्रित गौवंशों ने एनएच में अपना कब्जा जमा लिया है जिस कारण सड़क में जाम लगने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। निराश्रित गोवंशों से व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नगर के सब्जी व फल व्यापारियों ने कहा निराश्रित गौ उन्हें काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा रात के समय दुकानों के बाहर तोड़फोड़ कर रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से निराश्रित गोवंशों को गौ सदन भेजने तथा गौ वंशों को निराश्रित करने वाले लोगों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

व्यापारियों ने कहा गोवंश स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं व पैदल राहगीरों पर हमला कर रहे हैं तथा गौ वंशों के सड़क में चलने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना के साथ-साथ जाम भी लग रहा है। व्यापारियों ने कहा कुछ गौ वंशों के कान में टैग लगा हुआ है जिससे प्रशासन गौ वंशों को निराश्रित छोड़ने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करें। फिलहाल गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अब देखना प्रशासन मामले में क्या कार्यवाही करता है।
विज्ञापन