रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत व लोहाघाट क्षेत्र में रखरखाव कार्य के चलते 10 और 12 सितंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Laxman Singh Bisht
चम्पावत व लोहाघाट क्षेत्र में रखरखाव कार्य के चलते 10 और 12 सितंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
यूपीसीएल के विद्युत वितरण खण्ड चम्पावत के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया द्वारा सूचित करते हुए अवगत कराया गया है कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु आगामी 10 और 12 सितंबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।132/33 केवी सब-स्टेशन डेंसली (लोहाघाट) में हीट श्रिंक टर्मिनेशन किट भरने तथा 33/11 केवी गौड़ी पावर हाउस (चम्पावत) में 11 केवी ब्रेकर को बसबार से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित है। इस तकनीकी रखरखाव के कारण 33 केवी लोहाघाट और चम्पावत लाइनों में सप्लाई बंद रखी जाएगी।इस प्रक्रिया के तहत 10 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 15:00 (3:00) बजे तक तथा 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 13:00 (1:00) बजे तक लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, देवीधुरा तथा चम्पावत के समस्त पर्वतीय क्षेत्रों के उपसंस्थानों और पोषक/फ़ीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी।विद्युत वितरण खण्ड चम्पावत के अधिशासी अभियंता द्वारा समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के दौरान अपने स्तर पर आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रखें। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से विशेष हिदायत दी गई है कि यदि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग किया जा रहा हो, तो मुख्य बिजली लाइन को अनिवार्य रूप से पृथक कर लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या तकनीकी खराबी से बचा जा सके।कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।