Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: चंपावत:गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब में श्रीगुरु गोविंद सिंह जी का मनाया गया प्रकाशोत्सव। 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 6, 2025
गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब में श्रीगुरु गोविंद सिंह जी का मनाया गया प्रकाशोत्सव। रीठासाहिब। दुनिया में मीठे- रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब में श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव अपूर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा एवं दरबार साहिब को विशेष रूप से सजाया गया था । गुरु घर में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पाठ की लड़ी शुरू हुई । यहां दिनभर लंगर चलता रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह नेश्रीगुरु गोविंद सिंह जी के त्याग एवं उनके वीर पुत्रों के बलिदान कि लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि सिख गुरुओं का जन्म ही परमार्थ के लिए हुआ है। उन्होंने गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब के बारे में लोगों को बताया कि किस प्रकार गुरु नानक देव जी महाराज ने यहां अपने कदम रखकर अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर कड़वे रीठे में मिठास भर दिया था । आज दुनिया के लोग इसी चमत्कार को देखने यहां आते हैं। गुरुद्वारे के ग्रंथि सुरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, जीवन सिंह, निर्मल सिंह, ने अरदास की । सुरेश कोहली उर्फ गौरी आदि तमाम युवा सेवा में लगे रहे ।    

जरूरी खबरें