Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : मां झुमाधुरी महोत्सव की तैयारी हुई तेज 28 अगस्त को होगा शुभारंभ 31 अगस्त को निकलेंगे देवी रथ ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

पाटन पाटनी ,रायकोट कुवर व महर गांव के सहयोग से होता है भव्य झूमाधूरी महोत्सव

हजारों की तादात में पहुंचते हैं श्रद्धालु।लोहाघाट के प्रसिद्ध जय मां झूमाधुरी नंदाअष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई है। झूमाधूरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया गुरुवार 28 अगस्त को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अपराह्न 2:00 बजे रा0 प्राथमिक विद्यालय पाटन पाटनी से महोत्सव स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, 3:00 बजे महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा तथा रात को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 29 अगस्त को प्रातः 11:00 से खेलकूद ,सामान्य ज्ञान ,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा शनिवार 30 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ और 11:00 बजे से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा तथा शाम 4:00 बजे इनामी कूपन लकी ड्रा निकाले जाएंगे तथा रात्रि में मां झूमाधूरी मंदिर में रात्रि जागरण होगा।महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने कहा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार 31 अगस्त को पाटन पाटनी राइकोट महर व कुंवर गांव से विशाल देवी रथ यात्राएं मां झूमाधूरी मंदिर तक निकाली जाएगी जो महोत्सव का आकर्षण का केंद्र होगा तथा विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा महोत्सव को लेकर युवाओं की तरह मां के दरबार को रंग रोगन कर चमकाया गया है। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष ने बताया महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकरजिलाधिकारी चंपावत व एसपी चंपावत से कमेटी के द्वारा मुलाकात की गई जिसमें प्रशासन के द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।कहा इनके अलावा क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत,चंपावत पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को महोत्सव में आने का आमंत्रण दिया गया है। कहा महोत्सव को सफल बनाने के लिए कमेटी के अलावा पाटन राइकोट महर वह कुंवर गांव के युवा जी जान से जुटे हुए हैं ।उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें