रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में धूमधाम से संपन्न हुआ एनसीसी का रैंक वितरण समारोह
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट महाविद्यालय में धूमधाम से संपन्न हुआ रैंक वितरण समारोह

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की एनसीसी इकाई द्वारा आज शुक्रवार को रैंक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। तत्पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कैडेट नुमान रज़ा , कैडेट दीप्ति फर्त्याल को एसयूओ रैंक प्रदान की गई।कार्यक्रम का संचालन एएनओ नम्रता देव महर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी , छात्र संघ महासचिव हिमांशु चंद रजवार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने अपना सहयोग प्रदान किया । समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।