रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड परिवहन निगम मे आउटसोर्स से होगी बस ड्राइवर व कंडक्टर की भर्ती
Laxman Singh Bisht
Thu, Feb 5, 2026
उत्तराखंड परिवहन निगम मे आउटसोर्स से होगी बस ड्राइवर व कंडक्टर की भर्ती
उत्तराखंड परिवहन निगम मे ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी को देखते हुए शासन से आउटसोर्स के माध्यम से 200 ड्राइवर व कंडक्टर की भर्ती करने की अनुमति मिल गई है। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है ताकि सीजन से पहले सभी डिपो में स्टाफ की कमी दूर किया जा सके।रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) कांति सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे बेड़े में शामिल हो रही नई बसों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा ड्राइवर-कंडक्टरों की कमी के कारण कई बसें खड़ी थीं, लेकिन भर्ती पूरी होते ही सभी डिपो में बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।