Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं लोहाघाट की आयुश्री भावे को डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश:एक लाख का इनामी राजा साहनी गिरफ्तार। पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 1, 2026

एक लाख का इनामी राजा साहनी गिरफ्तार। पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई।

इनामी बदमाश पर हत्या लूट के चल रहे कई मुकदमे। उड़ीसा से जेल तोड़कर हुआ था फरार।

उड़ीसा पुलिस ने रखा था राजा साहनी पर एक लाख का नकद इनाम

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस और मुनि की रेती एसओजी टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा जेल से फरार खूंखार अपराधी राजा साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। राजा साहनी पिछले साल उड़ीसा की हाई-सिक्योरिटी चौद्वार जेल (कटक) से दीवार फांदकर फरार हुआ था। जिसके बाद से वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक आज सुबह उड़ीसा पुलिस के उप-निरीक्षक शंकर सेन प्रधान और कांस्टेबल सत्यव्रत दास ने ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक से संपर्क कर सूचना दी कि जेल तोड़कर फरार हुआ अपराधी क्षेत्र में देखा गया है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, राजा साहनी एक गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोगों के साथ ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही ऋषिकेश पुलिस और एस.ओ.जी की टीम ने जाल बिछाया। टीम ने नटराज चौक की ओर से आ रही संदिग्ध कार को सुमन पार्क से करीब रोक लिया। कार की पिछली सीट पर एक महिला के साथ बैठे व्यक्ति की पहचान उड़ीसा पुलिस ने राजा साहनी के रूप में की।

वह लोहिया नगर बेगूसराय बिहार का रहने वाला है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि राजा साहनी और उसका साथी 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा उत्सव का फायदा उठाकर कटक की चौद्वार जेल से फरार हुए थे। उन्होंने चादरों की रस्सी बनाकर जेल की ऊंची दीवार फांदी थीं। इस घटना के बाद उड़ीसा पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। वह हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित है। गिरफ्तारी के समय कार में राजा साहनी के साथ एक महिला और दो अन्य पुरुष भी सवार थे। पुलिस सभी को थाने ले आई है और उनसे पूछताछ की। उड़ीसा पुलिस अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वापस उड़ीसा ले जाने की तैयारी कर रही है।

जरूरी खबरें