Sunday 5th of April 2026

ब्रेकिंग

हरिद्वार:बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन खेल मंत्री ने किया प्रतियोगिता का समापन

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर प्रेम नगर पाटन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रुद्रप्रयाग : मां के पीछे चल रहा चार वर्षीय मासूम रहस्यमयी ढंग से गायब

ऋषिकेश : महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलरो पर लगाए दुष्कर्म के आरोप। एक गिरफ्तार दो फरार

बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी नौनिहालों के विकास हेतु कार्य करने वाली संस्था: सीमा आर्या

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रप्रयाग : मां के पीछे चल रहा चार वर्षीय मासूम रहस्यमयी ढंग से गायब

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

रुद्रप्रयाग : मां के पीछे चल रहा चार वर्षीय मासूम रहस्यमयी ढंग से गायब

मासूम की तलाश में पुलिस के साथ-साथ जुटे ग्रामीण

रुद्रप्रयाग के बाड़व मल्ला गांव मे कल दोपहर से 4 साल का मासूम पंकू अचानक लापता हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के मुताबिक मासूम के पिता विजय लाल खेत में हल चलाने गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे मां मनसा देवी पति के लिए खाना लेकर खेत की ओर निकलीं। बताया जा रहा है कि मासूम पंकू भी अपनी मां के पीछे-पीछे रोते हुए घर से निकल गया, लेकिन मां को इस बात की भनक तक नहीं लगी। जब मां वापस घर लौटी, तो घर के आंगन से पंकू गायब था। खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशालों और टॉर्च के सहारे पूरी रात जंगलों और रास्तों में तलाशी अभियान चलाया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान शुरू किया।

पहाड़ी इलाका और जंगली क्षेत्र होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गांव के हर घर में इस वक्त सिर्फ पंकू की सलामती की दुआएं मांगी जा रही हैं। वहीं अपने कलेजे के टुकड़े के खो जाने से मां मनसा देवी की सुध-बुध खो चुकी है। प्रशासन की टीमें स्थानीय लोगों की मदद से चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं। फिलहाल अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।

जरूरी खबरें